• हजरतगंज  क्षेत्र में सुबह 6 बजे की है घटना
  • मौसेरे भाई के साथ निकले थे मॉर्निंग वॉक पर
  • रणजीत को बचाने में भाई को भी लगी गोली

(लखनऊ/VMN) रविवार सुबह 6:00 बजे  मॉर्निंग वॉक पर निकले अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रणजीत बच्चन कीअज्ञात बदमाश द्वारा  हजरतगंज में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके साथ वॉक पर निकले उनके मौसेरे भाई आदित्य के हाथ में भी गोली लगी है। मामले की जांच करने के लिए जहां पुलिस कमिश्नर ने आठ टीमों  का गठन कर दिया है वही हजरतगंज चौकी इंचार्ज संदीप तिवारी समेत चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

 प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में दिनदहाड़े अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष  रणजीत बच्चन उस समय ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई जब वह सुबह 6 बजे अपने मौसेरे भाई आदित्य के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। हत्या की वारदात से प्रदेशभर में सनसनी फैल गई है। हत्यारे बाइक पर सवार होकर आए थे उन्होंने जैसे ही रणजीत पर हमला बोला तो उनके मौसेरे भाई आदित्य ने रोकने की कोशिश की जिसमें उनके हाथ पर भी हत्यारों ने गोली मार दी। उन्हें ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। ताबड़तोड़ गोली से रणजीत बच्चन की मौके पर ही मौत हो गई।  घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

रणजीत बच्चन का शनिवार को जन्मदिन था और शनिवार रात घर उनके घर बर्थडे की पार्टी भी हुई थी।  रणजीत बच्चन आशियाना की ओसीआर बिल्डिंग में रहते थे। रंजीत बच्चन मूल रूप से गोरखपुर के गुलहारिया के रहने वाले थे, वह समाजवादी पार्टी के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया करते थे। उन्होंने विश्व हिंदू महासभा नामक संगठन बनाया था। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार आशीष घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी में रणजीत बच्चन काफी समय तक कार्यकारी अध्यक्ष रहे और वर्तमान में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष थे। उन्होंने कहा कि आज रणजीत की हत्या कर दी गई है, इससे पहले कमलेश तिवारी की हत्या की गई थी। उन्होंने कहा कि हिंदू नेता लगातार निशाने पर हैं, हमारी जान को खतरा है। उन्होंने सरकार से हिंदू नेताओं की सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

 

संयुक्त पुलिस कमिश्नर नवीन अरोड़ा ने बताया कि आदित्य श्रीवास्तव ने जानकारी दी थी वे अपने मोसेरे भाई के रणजीत के साथ मॉनिंग वॉक पर ओसीआर से निकले थे। ग्लोब पार्क के पास आगे जाते हुए एक व्यक्ति ने उन्हें रोका। वह शॉल ओढ़े हुए था उसने उनके पिस्टल लगाकर मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया। इसी झगड़े में गोली में गोली चल गई और रणजीत के सिर में लगी और वह मौके पर गिर गए और आदित्य को भी हाथ पर गोली लगी और घायल हो गए। संयुक्त पुलिस कमिश्नर नवीन अरोड़ा ने बताया कि 2002 और 09 के बीच रणजीत और उनकी पत्नी कालिंदी निर्मल शर्मा ने साइकिल यात्रा निकाली थी, जिसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया था। बाद में उन्होंने विश्व हिंदू महासभा नाम से संगठन बनाया था। पति पत्नी के बीच कोई पारीवारिक विवाद भी था जिसको लेकर गोरखपुर में पत्नी द्वारा एक एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। उस पर भी देखा जा रहा है, लूट की घटना को भी देखा जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है। सिविल पुलिस क्राइम ब्रांच की आठ टीमें घटना की जांच कर रही है वही चौकी इंचार्ज समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित भी कर दिया गया है।

यह थी रणजीत बच्चन की उपलब्धियां

  • मेम्बर पत्रकार एसोसिएशन  गोरखपुर।
  • भारतेन्दु नाट्य एकेडमी ग्रेडेड आर्टिस्ट सन 2010 से अब तक।
  • आल इंडिया दूरदर्शन ड्रामा आर्टिस्ट सन 2000।
  • 1996 से अब तक लगभग 18 वर्ष सामाजिक एव राजनीतिक योगदान।
  • दल नायक (भारत भूटान) साइकल यात्रा दल।
  • लिम्का बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड मे नाम दर्ज।
  • संस्थापक भारतीय सोशल वेलफ़ेयर फाउंडेशन गोरखपुर उप्र।
  • संचालक, कौशल्या आश्रम वृद्धा एवं अनाथ आश्रम गोरखपुर।
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय कायस्थ महासभा।
  • जागरूकता अभियान, जापानी इन्सेफ़्लाइतिरा मतदाता जागरूक।
  • महापुरुषों की प्रतिमा का सफाई अभियान, पल्स पोलियो अभियान के साथ साथ समाज के अति पिछड़े, गरीब शोषित के हक के लिए संघर्ष करना।