• मुख्यमंत्री की सीएए के समर्थन में रैली, नागरिकता देने का यह है कानून
  • पुरुष सो रहे हैं रजाई में और महिलाएं कर रही हैं प्रदर्शन: योगी

RAJAT SAXENA

(कानपुर/VMN) शरण में आने वाली की रक्षा करना भारत की परंपरा रही है, जिन अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहा है उनके लिए कानून है यह बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमर्शियल ग्राउंड किदवई नगर में सी ए ए के समर्थन में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह कानून नागरिकता देने का है, नागरिकता लेने का नहीं है। जो लोग विरोध कर रहे हैं उनके लिए हिंदू सिख इसाई कोई महत्व नहीं रखते। लगता है आप कांग्रेस के लिए ईसाई भी कोई महत्व नहीं रखते।

श्री योगी ने कहा कि नागरिकता कानून का विरोध करने वाले लोग  स्पष्ट रूप से सुन ले कि यूपी के धरती पर कश्मीर वाले आजादी के नारे लगाने पर देशद्रोह का केस लगेगा।  उन्होंने विरोध कर रही महिलाओं की पत्तियों के ऊपर कटाक्ष करते हुए कहा किकुछ तो रजाई में सो रहे हैं और महिलाएं धरने पर बैठी हैं। हिंसक वारदातों पर की गई कार्रवाई के बारे में बात करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकतंत्र में शांति से धरना प्रदर्शन करने का सबका हक है लेकिन कोई सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान करेगा तो वसूली होगी विपक्ष दुश्मनों की भाषा बोल रहा है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने आजादी की लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने संविधान निर्माण में योगदान दिया, जो देश में भारत रत्न के रूप में अमर हो गए। जोगिंदर नाथ मंडल के लिए क्या किया गया? वह गुमनाम रहे। कोई भारतीय उनका नाम तक नहीं जानता इन लोगों का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। सीएए के नाम पर सपा, कांग्रेस, वामपंथी और कुछ एनजीओ द्वारा लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि हमें मौन नहीं रहना। अपराध के लिए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से साथ देना अपराध होगा। देश के चीरहरण के रूप में विपक्ष के अभियान का हम सभी नागरिकों को विरोध करना होगा। योगी ने कहा कि मोदी जी के दूसरे कार्यकाल की धमक पूरी दुनिया में सुनाई पड़ रही है। हर गरीब को मकान, शौचालय, बिजली कनेक्शन, स्वास्थ्य लाभ, किसान सम्मान निधि का सम्मान, पहले कार्यकाल में देखने को मिले। नमामि गंगे के तहत मां गंगा कानपुर में निर्मल दिखाई पड़ती हैं। कश्मीर में अलगाववाद की जननी 370 को खत्म कर पाकिस्तान को जवाब दिया। मुंबई हमले के बाद कांग्रेस कहती थी, कि हम पाकिस्तान पर हमला नहीं करेंगे, क्योंकि उसके पास एटम बम है। लेकिन जब कश्मीर में सेना पर हमला हुआ था, तो मोदी जी ने घुसकर मारा, जिसके बाद पाक पीएम इमरान खान देशों के सामने घिघयाता दिखा। ये नया भारत है। तीन तलाक की कुप्रथा कांग्रेस ने रोककर संसद में पलटा था लेकिन मोदीजी ने मुस्लिम महिलाओं को इस कुप्रथा से मुक्ति दिलाई। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। अयोध्या में राम मंदिर के फैसले ने भारत की मजबूत न्यायपालिका को दर्शाया है। पाकिस्तान बनाने का पाप कांग्रेस ने किया था।