उरई के चिकित्सक की KGMU में मौत
9 May 2020, Saturday
(लखनऊ/VMN) KGMU कोरोना वार्ड में भर्ती 58 वर्षीय उरई निवासी चिकित्सक की मृत्यु हो गयी। यह पहले रोगी थे, जिनको प्लाज्मा थेरेपी दी गयी थी। थेरेपी देने के बाद फेंफड़ों में बहुत सुधार आया था। वेंटीलेटर की आवश्यकता भी कम हो गयी थी। दुर्भाग्यवश urinary tract इन्फेक्शन हो गया। इसके लिए उनका पूर्ण उपचार किया गया। रोगी की डायलिसिस भी की गई। आज इनकी दोनों बार की कोरोना जांच negative आ गयी थी। इनकी पत्नी भी संक्रमित पाई गई थीं। पत्नी की भी दोनों जांचे नेगेटिव आ गयी हैं। उन्हें आज discharge होना था।