• रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में गर्भवती महिला मिली पॉजिटिव 
  • पॉजिटिव केस मिलने पर हज़रतगंज का नरही इलाका सील

8 May 2020, Friday

(लखनऊ/VMN/) एक ओर जहां देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या से पूरा देश की जनता चिंतित है तो दूसरी ओर उत्तर प्रदेश भी अछूता नहीं है। यहां पर भी दिन पर दिन कोरोना प्रभावितों की संख्या बढ़ती जा रही है और नए इलाके व मोहल्ले हॉटस्पॉट के रूप में सामने आ रहे हैं। ताजा मामला लखनऊ के हार्ट ऑफ सिटी कहे जाने वाले हजरतगंज थाना क्षेत्र के नरही इलाके से आया है। यहां एक महिला के संक्रमित पाए जाने के बाद पूरा इलाका सील करा दिया गया है। जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की टीम नरही पहुंची और महिला को covid-19 वार्ड भेजा गया। इसी के साथ डीसीपी सेंट्रल दिनेश सिंह, एडीसीपी चिरंजीवी नाथ सिन्हा, एसीपी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा व इंस्पेक्टर हजरतगंज सन्तोष सिंह नरही चौकी इंचार्ज भूपेन्द्र सिंह मौके पर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। डीसीपी सेंट्रल दिनेश सिंह ने तत्काल पूरे एरिया सील कराया तो दूसरी ओर राजाजी पुरम स्थित रानी लक्ष्मी बाई अस्पताल में एडमिट होने आई एक गर्भवती महिला भी जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इसलिए पर पूरे स्टॉफ को क्वॉरेंटाइन किया गया है और एहतियात के तौर पर इसे भी सील कर दिया गया। यहाँ बता दें कि उत्तर प्रदेश के 75 में से 68 जिले संक्रमित हो चुके हैं। यहाँ कुल 3214 केस सामने आये जिनमें से 1761 मामले सक्रिय हैं।  लखनऊ में कुल केस 247 और आगरा में 706 हो गए हैं।