• 9415664679 पर फोन कर पायें अपनी समस्याओं का निदान
  • 2 फरवरी को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक खुली रहेगी हेल्पलाइन
  • रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित व अंग्रेजी है शामिल
  • यूपी बोर्ड के कक्षा 12 के परीक्षार्थियों को मिलेगी मदद
  • विज्ञान चेतना हेल्पलाइन ने जारी की है यह सुविधा

Archana Sharma

(लखनऊ/VMN) अगर आप यूपी बोर्ड के कक्षा 12 के विद्यार्थी हैं और भौतिक, रसायन,  जीव विज्ञान, गणित व अंग्रेजी विषयों के कुछ कठिन सवालों में उलझे हुए हैं और उनका समाधान आपको नहीं मिल पा रहा है तो ज़रा भी तनाव न लें, क्योंकि आपकी समस्याओं के समाधान के लिए विज्ञान चेतना हेल्पलाइन नंबर 9415664679 जारी कर दिया गया है। यह हेल्पलाइन नंबर 2 फरवरी को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक खुला रहेगा, जिस पर आप अपनी समस्याओं का समाधान विशेषज्ञ द्वारा प्राप्त कर सकेंगे।

विज्ञान चेतना हेल्पलाइन की जानकारी देते हुए मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी षष्ठ मण्डल लखनऊ डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत की गई है। 3 वर्षों से इसके जरिए पूरे उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इस हेल्पलाइन नंबर पर पूरे उत्तर प्रदेश के विद्यार्थी जो कहीं भी किसी भी जिले में रहते हैं वह फोन कर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इस बार इस हेल्पलाइन नंबर की सुविधा 2 फरवरी को मिलेगी। यह योजना मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक षष्ठ मंडल लखनऊ सुरेंद्र कुमार तिवारी के प्रोत्साहन से शुरू की गई है। गत वर्ष भी इस हेल्पलाइन नंबर के जरिए प्रदेश भर के तमाम विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान किया गया था। इस बार भी 2 फरवरी 2020 को विद्यार्थी भौतिक विज्ञान,  रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषय की समस्याओं पर समाधान प्राप्त कर सकेंगे। उनकी जिज्ञासाओं को शांत करने के लिए प्रत्येक विषय के अनुभवी विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे। प्रत्येक विषय के लिए एक-एक घंटे का समय निर्धारित किया गया है।

 

किस विषय के लिए कब करें फोन 

रसायन विज्ञान सुबह 11:00 से दोपहर 12:00 बजे तक

( विशेषज्ञ डॉ दिनेश कुमार मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी) 

भौतिक विज्ञान दोपहर 12:00 से 1:00 बजे तक

( विशेषज्ञ संध्या राजपूत प्रवक्ता जीजीआईसी बाराबंकी) 

जीव विज्ञान दोपहर 1:00 से 2:00 बजे तक

( विशेषज्ञ डॉ वंदना प्रवीण प्रवक्ता राजकीय जुबली इंटर कॉलेज लखनऊ) 

गणित दोपहर 2:00 से 3:00 बजे तक

( विशेषज्ञ पवन कुमार तिवारी कुम्हरावां इंटर कॉलेज लखनऊ) 

अंग्रेजी दोपहर 3:00 से 4:00 बजे तक 

( विशेषज्ञ वंदना तिवारी प्रवक्ता जीजीआईसी सरोसा भरोसा लखनऊ)