• भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वितरण 
  • श्रमिकों को प्रशासन ने भेजा उनके घर

13 May 2020, Wednesday

(कानपुर नगर/VMN) गुजरात से कानपुर 659 श्रमिकों एवं कामगारों को लेकर आई गुजरात भाऊपुर एक्सप्रेस के सभी यात्रियों का भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष इंतजाम किया। बाँदा, इटावा, चित्रकूट, फतेहपुर, कानपुर देहात एवं कानपुर के प्रवासी श्रमिकों को फेस कवर एवं भोजन वितरित किया गया। कानपुर महानगर उत्तर के जिला अध्यक्ष सुनील बजाज सेंट्रल स्टेशन पहुंचे और भोजन वितरण किया

 जिला प्रशासन के अधिकारी एडीएम प्रशासन विवेक श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता, नागरिक सुरक्षा कोर के दिनेश कटियार जिला महामंत्री वीरेश त्रिपाठी प्रमोद विश्वकर्मा दीपक चौहान आदि थे । मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि सभी श्रमिकों को जिला प्रशासन ने अपने-अपने जिलों के लिए रवाना किया। वहीं आज लॉकडाउन के 50 वें दिन भी भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भोजन वितरण का काम जारी रहा।