“द आर्ट हब” दे रहा नन्हें कलाकारों को पहचान
(लखनऊ/VMN) जहां एक ओर कोरोना वायरस के चलते सारा देश घरों में मायूसी से कैद है वहीं दूसरी ओर “द आर्ट हब” ने एक ऑनलाइन कला प्रतियोगिता व प्रदर्शनी आयोजित की है जो २४ मई तक चलेगी। “द आर्ट हब” के संरक्षक जीवनदास ने बताया है कि इस प्रतियोगिता में आवेदक व्हाट्स ऐप या मेल के जरिए कोई भी अपनी चित्रकारी भेज के कर सकता है। इस प्रतियोगिता में देश भर के मशहूर कलाकारों के साथ ही नन्हें कलाकार भी खूब उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं।
मणिपुर, लखनऊ, दिल्ली, कानपुर, कोलकाता, इलाहाबाद, आगरा वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या और जालौन जैसे हर छोटे, बड़े नगर के लोगों ने इसमें भाग लिया है। इसमें ४ वर्ष की बच्ची से लेकर 80 साल तक के वरिष्ठ कलाकार भी शामिल हैं। इन सभी की आकर्षक कला ने सभी लोगों का मन मोह लिया है। इस प्रतियोगता के द्वारा बच्चों को अपने हुनर को देश के सामने रखने और लॉकडाउन के समय का सदुपयोग करने का एक सुनहरा अवसर मिला है, जिसमें सभी बाल कलाकारों ने एक से एक मनमोहित कर देने वाली चित्रकारी का प्रदर्शन किया हैं। इसमें देश विदेश के कई उम्दा कलाकारों ने भी भाग लिया है, जिसमें लखनऊ की डॉ अनीता सेहगल जो कि यूपी आइकन और शिक्षाविद्, फिल्मी जगत की प्रसिद्ध कलाकार होने के साथ-साथ चित्रकारी में भी निपुण हैं ने भी इस शो में भाग लिया है। इसके अलावा भोपाल की प्रसिद्ध सेरामिक आर्टिस्ट निर्मला शर्मा, डॉ कुमुद बाला कानपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर, दिनेश चंद्र अग्रवाल सहारनपुर के वरिष्ठ चित्रकार, राम निरंजन कुरुक्षेत्र यूनवर्सिटी के प्रोफेसर, डॉ० पिंकी त्रिपाठी द्वारा प्रकृति एवं जल संरक्षण पर बनाई अनेक पेंटिंग्स अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में सराही जा चुकी है। आकांक्षा पाठक अध्यापिका और सविता किडजी की डायरेक्टर भी शामिल हैं।
स्टूडेंट कैटेगरी में लिंथोई सपाम(मणिपुर), तारुषी सिंह (लखनऊ), आदर्श अग्रवाल (सीतापुर), गौरी त्रिवेदी (लखीमपुर), दिव्यांशी गौतम (लखनऊ), सिया अरोरा (रोहतक), अर्पिता दीक्षित (सीतापुर), उन्नति अग्रवाल (हैदरगढ़), वृहा जायसवाल (सिडनी), निवेदिता सिंह (अलीगढ़), प्राची शाह (लखनऊ), नाईशा (यूएसए), अमाए गुप्ता (कन्नौज)।
आर्टिस्ट कैटेगरी में दिनेश चंद्र अग्रवाल (सहारनपुर), कंचन कुमारी (आगरा), संगीता आनंद (दिल्ली), आकांक्षा पाठक( लखनऊ), सविता (लखनऊ), संपहंगमी कपिंग (बंगलौर), अमित पुरोहित (जोधपुर), मयंक शुक्ला( कानपुर), डॉ. अपर्णा श्रीवास्तव (आगरा), शुभम कुशवाहा (फर्रुखाबाद), नवीन कुमार विश्वकर्मा (जौनपुर), निर्मला शर्मा ( भोपाल), डॉ. अनीता सहगल ( लखनऊ), डॉ. रूपम मिश्रा (कानपुर), डॉ. रेखा रानी ( गोरखपुर), डॉ. कुमुद बाला (कानपुर), डॉ. दिशा दिनेश (मेरठ), डॉ सुनील कुमार राय (बनारस), प्राची सिंह (अयोध्या), राम विरंजन (हरियाणा), तिरू पांडेय (औरैया), डॉ. नीलम कंत (आगरा), देवदत्ता दास (मुगलसराय), राहुल कुमार (गोरखपुर), निधि लोधी (दिल्ली), अंजलि मुद्गल (बिजनौर), आशीष कुमार (प्रयागराज), कार्तिक शर्मा (पंजाब)।