• पीजीआई में हाथ जोड़ा गया 
  • निहंगों के हमले में कटा था हाथ

30 April 2020, Thursday

पंजाब के पटियाला में पिछले दिनों निहंग सिखों के हमले में जिस ASI हरजीत सिंह का हाथ काट दिया था, उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई और आज वह अपने घर लौट आए। घर लौटने पर क्षेत्रीय लोगों द्वारा  फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। घर के बुजुर्ग लोगों ने हरजीत सिंह को तिलक लगाया और मिष्ठान खिलाया।

बता दें कि 12 अप्रैल को पंजाब के पटियाला जिले में निहंग सिखों ने हमला कर एक पुलिसकर्मी का हाथ काट डाला था। वहीं, दो अन्य पुलिस वालों को घायल कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार चार-पांच ‘निहंगों (परंपरागत हथियार रखने वाले और नीली लंबी कमीज पहनने वाले सिख) का एक समूह एक वाहन में यात्रा कर रहा था और मंडी बोर्ड के अधिकारियों ने सुबह करीब सवा छह बजे एक सब्जी बाजार के पास उन्हें रुकने के लिए कहा था, जिस पर निहंगों ने हरजीत सिंह  पर हमला कर उनका हाथ काट दिया था, उन्हें पीजीआई, चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था।  जहां  13 अप्रैल को एएसआई हरजीत सिंह का हाथ डॉक्टरों की टीम ने जोड़ दिया था।