चैत्र मास की शुक्ल पक्ष नवमी को हिन्दुओं के भगवान पुरुषोत्तम राम का मनाया जाता है जन्मोत्सव 

राम नवमी का संबंध भगवान विष्णु के अवतार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम से है। भगवान विष्णु ने अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना करने के लिये हर युग में अवतार धारण किए। इन्हीं में एक अवतार उन्होंने भगवान श्री राम के रुप में लिया था। जिस दिन भगवान श्री हरि ने राम के रूप में राजा दशरथ के यहां माता कौशल्या की कोख से जन्म लिया वह दिन चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी का दिन था। यही कारण है कि इस तिथि को रामनवमी के रूप में मनाया जाता है। चैत्र नवरात्रि का भी यह अंतिम दिन होता है। इस सम्बन्ध में वृंदावन के आचार्य सुशील शास्त्री कहते हैं कि इस दिन भगवान राम के मन्त्रों का जाप कर पूजा करने से जीवन की सभी बाधाएं व कष्ट मिट जाते हैं। इस दिन भक्तों को श्री राम कथा सुननी चाहिये अथवा राम चरित मानस का पाठ करना चाहिये। चूंकि इस समय देश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है। ऐसे में घर पर रहकर भगवान राम के इन मंत्रों का जाप मन और मस्तिष्क को सुकून देगा और कष्टों से लड़ने की शक्ति….. 

 

ॐ जानकी वल्लभाय स्वाहा

भगवान राम की कृपा प्राप्त करने के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र के जाप से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

श्री राम जय राम, जय-जय राम

भगवान राम का यह मंत्र सबसे अधिक प्रभावी है। इस मंत्र के समान कोई और मंत्र नहीं है। आप इस मंत्र का कभी भी और कहीं पर भी जाप कर सकते हैं। नियमित जाप करने से सभी समस्याएं दूर हो जाती है। 

 ॐ रां रामाय नम:

भगवान राम के इस मंत्र के जाप करने से धन, संतान  और आरोग्य की प्राप्ति होती है और सभी तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं।

ॐ रामभद्राय नम:

अगर आपके काम में बार- बार रुकावटें आ रही हैं तो आप भगवान राम के इस मंत्र का जाप करें। इस मंत्र के जाप से सभी रुकावटें दूर हो जाती हैं और सफलता मिलने लगती है।

श्रीराम गायत्री मंत्र ‘ॐ दशरथाय नम: विद्महे सीता वल्लभाय धीमहि तन्ना राम: प्रचोदयात्

भगवान राम के इस गायत्री मंत्र का जाप करने से सभी तरह के संकट दूर हो जाते हैं। इस मंत्र के जाप से सभी आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं।

ॐ रामाय धनुष्पाणये स्वाहा:

 

 

भगवान राम के इस मंत्र का जाप करने से कानूनी मामलों में फंसे लोगों को राहत मिलती है।