• 6 नए मामलों के साथ 113 का आंकड़ा पहुंचा
  • दो नए हॉटस्पॉट किए गए चिन्हित, सर्वे शुरू 

24 April 2020, Friday

(कानपुर नगर/VMN) कानपुर नगर में जहां आज 6 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए वहीं शहर में दो नए क्षेत्र हॉटस्पॉट क्षेत्र चिन्हित किए गए हैं। शहर में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 113 पहुंच गई है।

शुक्रवार की सुबह कोविड-19 के संक्रमण की मेडिकल रिपोर्ट ने  शहर के चार क्षेत्रों के 6 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि की है। मीरपुर कैंट से 29 वर्षीय एक महिला का पहला मामला आने के साथ यह क्षेत्र भी शहर के हॉटस्पॉट क्षेत्रों की लिस्ट में  शामिल हो गया है। इसके अतिरिक्त लाटूश रोड क्षेत्र से 26 वर्षीय एक महिला, अनवरगंज क्षेत्र से 33 वर्षीय एक पुरुष व कुली बाजार क्षेत्र से 3 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं जिसमें दो मदरसा छात्र व एक अन्य शामिल है।  इन 6  नए पॉजिटिव केसों के साथ शहर में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 113  हो गई है वहीं 3 की मृत्यु और 7 के डिस्चार्ज के बाद एक्टिव केस 103 हैं। इसके साथ ही बजरिया क्षेत्र के शौकत अली पार्क एरिया को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। इन क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन व सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। सीएमओ कानपुर नगर डॉ अशोक कुमार शुक्ला ने इन मामलों की पुष्टि करते हुए अवगत कराया कि पॉजिटिव आए हुए लोगों को शहर के विभिन्न कोविड-19 के आइसोलेशन वार्ड में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है।