रोहणी एंजेल्स बनीं मिसाल
-
- 14 अप्रैल तक जारी रहेगा भोजन सामग्री वितरित अभियान
- रोहिणी अपार्टमेंट की महिलाओं ने शुरु किया अभियान
(लखनऊ/VMN) लॉक डाउन के चलते भोजन आदि की समस्याओं से जूझ रहे गरीब परिवारों की मदद को लखनऊ की रोहणी एंजेल्स ने सराहनीय अभियान शुरु किया है और ज़रूरत मंदों तक भोजन आदि सामग्री पहुंचा रही हैं। यह अभियान लगातार 21 दिन तक चालेगा। यह अभियान इसलिए भी खास है क्योंकि इससे केवल महिलायें जुड़ी हैं और प्रतिदिन अपने किचन से कुछ न कुछ गरीबों को दान करने के लिए भोजन ज़रूरत बना रही हैं। गोमती नगर जनेश्वर पार्क रोहणी अपार्टमेंट की महिलाएं अपने घरों से प्रतिदिन दो खुराक व पाच खुराक भोजन लगभग 30 पैकेट एकत्र करके शाम को 8 बजे गरीबों को वितरित कर मिसाल प्रस्तुत कर रही है। महिलाओं ने इस अभियान को रोहणी एंजेल्स का नाम दिया है। यहाँ की सभी महिलाएं प्रतिदिन कुछ न कुछ धनराशि इकट्ठा करती है और फिर जिससे समाज में अथवा शेल्टर होम में जरूरतमंदों को राशन व जरूरत का सामान पहुंचा रही हैं। बदलाव संस्था के संचालक शरद पटेल को जरूरत का सामान जैसे कच्चा राशन तेल, साबुन आदि मुहैया कराया। यह अभियान रोहणी एंजेल्स द्वारा 14 अप्रैल तक जारी रहेगा। अभियान में मुख्य रूप से सोनिया, शिखा, अर्चना, सुनीता, सीमा, नेहा, रचना आदि महिलाएं सहयोग कर रही हैं। अर्चना सिंह ने बताया कि यह एक टीम वर्क है ऐसे कार्यों से समाज में एक विस्तृत बदलाव किया जा सकता है। यह महिलाएं न किसी एनजीओ से हैं न सरकारी संस्था से बस सब अपनी अपनी सुरक्षा से अपने एक कदम आगे बढ़ा रही हैं। उन जरूरतमंदों की मदद में जो इस परिस्थिति में खासे परेशान हैं लगाता निस्वार्थ भाव से सहयोग दे रही है। खाने का पैकेट पुलिस टीम के सहयोग से बंटवाया था।