लखनऊ वजीरगंज कोर्ट में वकील पर जानलेवा हमला
कई वकील घायल, अस्पताल में भर्ती
(लखनऊ/VMN) लखनऊ के वजीरगंज कोर्ट में बम धमाका हुआ है। इसमें कुछ वकील भी घायल हो गये हैं। दो बम जिंदा भी मिले हैं।
लखनऊ के वजीरगंज कोर्ट में बम से एक वकील पर जान लेवा हमला होने की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि दो वकीलों में आपसी विवाद के चलते हमला किया गया है। पीड़ित वकील संजीव लोधी ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि उनको जान का खतरा है। हमले का आरोप जीतू यादव पर लगाया जा रहा है। मौके पर भारी सुरक्षा बल मौजूद है। कोर्ट में लगे सीसी टीवी फुटेज लिये जा रहे हैं। कचहरी में हुई इस घटना पर वकील लाम बंद हो गये हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। घायल वकीलों को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।