6 May 2020, Wednesday

(कानपुर नगर/VMN) बुधवार दोपहर 12 से 2 बजे तक सेंट्रल स्टेशन घंटाघर में भारतीय जनता पार्टी उत्तर जिले के पदाधिकारियों ने प्रवासी मजदूरों, स्टेशन पर जीवन यापन कर रहे ठेले वाले आदि जरूरतमंदों को भोजन वितरण किया।

 जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि लॉक डाउन में जरूरतमंदों को भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर उत्तर जिले का जगह-जगह भोजन वितरण की व्यवस्था करते हुए आज 42 वां दिन है जोकि जिला अध्यक्ष सुनील बजाज की अगुवाई में जारी है। जिले की चारों विधानसभा में भी प्रतिदिन भोजन वितरण की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि संपूर्ण जिले में लॉक डाउन से ही भारतीय जनता पार्टी ने ब्रह्म नगर चौराहे पर कंट्रोल रूम स्थापित कर ज़रूरतमंदों को भोजन व राशन की व्यवस्था सुचारु रूप से करने का प्रबंध कर रखा है, जिसमें जिला महामंत्री वीरेश त्रिपाठी, प्रमोद विश्वकर्मा, ऋषि गुप्ता, दीपक चौहान, मनु गोयल आदि भोजन व्यवस्था को प्रतिदिन मूर्त रूप प्रदान करते हैं फिर वहीं से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भोजन का वितरण किया जाता है।