Docter ऑन व्हाट्सएप, कॉल प्लीज
पं दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय के पूर्व छात्रों (डॉक्टर) दे रहे हैं परामर्श
17 April 2020, Friday
करोना महामारी से संबंधित चिकित्सकीय परामर्श की हेल्पलाइन के लिए, युगभारती संस्था (पं दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय के पूर्व छात्र) के डॉक्टर सदस्यों की सेवा, व्हाट्सएप/ कॉल के माध्यम से उपलब्ध हैं। कोई भी व्यक्ति अपनी स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर संबंधित विभाग के डॉक्टर से निर्धारित समय के अनुसार संपर्क कर सकता है। लॉक डाउन के दौरान विद्यालय के इन पूर्व छात्रों के द्वारा भारत के विभिन्न शहरों में रहते हुए निशुल्क परामर्श देने का निर्णय लिया है। इन डॉक्टर्स का कहना है कि इस आपदा के समय यह हमारा नैतिक कर्तव्य बनता है कि हमें मानव सेवा करते रहना चाहिए। देशभर में ओपीडी बंद होने के चलते हम लोगों ने यह निर्णय लिया कि अगर थोड़ा समय देकर मरीजों की समस्याओं का समाधान किया जा सकता है तो यह काम अवश्य करना चाहिए। किसी भी सहायता के लिए संस्था की ओर से कार्यक्रम संयोजक डॉ मनोज अवस्थी [+91 94501 22293 ] तथा महामंत्री डॉ मोहनकृष्ण [+91 -76070 05548] संवाद के लिए उपलब्ध रहेंगे।
(1) डॉ गणेश शंकर (मनो रोग ) समय:शाम 6 -7 फोन नंबर[+91 -80902 81929 ]
(2) डॉ पंकज श्रीवास्तव ( सर्जन) समय: सुबह 10 -11 फोन नंबर [+91 -94152 26817 ]
(3) डॉ अमित गुप्त (न्यूरो सर्जन) समय:सुबह फोन नंबर11 -12 [+91 -99566 84845 ]
(4) डॉ सौरभ राय (ह्रदय रोग ) समय: मध्याह्न 12 -01 फोन नंबर [+91 -97314 94800 ]
(5) डॉ प्रवीण सारस्वत (पैथोलोजिस्ट) समय: दोपहर 1 -2 फोन नंबर [+91 -99355 56695 ]
(6) डॉ जे के गुप्त (बाल रोग ) समय:शाम 4 -5 फोन नंबर[+91 -98394 45588 ]
(7) डॉ राघवेन्द्र गुप्त (न्यूरो सर्जन) समय: सुबह 9 -10 फोन नंबर [+91 -73760 21388 ]