(लखनऊ/VMN) राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ विश्वविद्यालय (LU) को आर्थिक सहयोग की घोषणा की है। उन्होंने लख़नऊ विश्विद्यालय के दोनों परिसर में एक-एक प्रसाधन काम्प्लेक्स के निर्माण के लिये 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। विश्विद्यालय के कुलपति प्रो आलोक कुमार राय ने इसके लिए राजयपाल का धन्यवाद दिया। बतादें कि लख़नऊ विवि के दोनों परिसर में इस समय करीब 20 हजार छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। इनके साथ ही करीब 500 शिक्षक औऱ 1600 कर्मचारी भी यहां कार्यरत हैं। लख़नऊ विवि सामाजिक समरसता और लैंगिक समानता का बेहतरीन उदाहरण है। यही वजह है कि यहां छात्राओं की संख्या छात्रों के मुकाबले कहीं से कम नहीं है। दोनों परिसर में महिला प्रसाधन केंद्रों की अपर्याप्तता के दृष्टिगत कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को  

विश्विद्यालय में महिला प्रसाधनों की दशा व विश्विद्यालय की आर्थिक व्यथा से अवगत कराया था। राज्यपाल ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार किया और महिला प्रसाधन के लिए 10 लाख रुपये जारी कर दिए। इससे दोनों परिसर में एक-एक महिला प्रसाधन काम्प्लेक्स का निर्माण हो सकेगा। छात्राओं के साथ ही महिला शिक्षक और कर्मचारी भी इसका उपयोग कर सकेंगे। दोनों परिसर में प्रसाधन निर्माण के लिए स्थान का चयन कर लिया गया है। कुलपति ने बताया कि जल्द ही राजयपाल से अनुमति लेकर उनके हाथों से इस काम का शिलान्यास कराकर काम शुरू कर दिया जाएगा।