Monday, May 25, 2026
spot_img
More

    Latest Posts

    ओजस्वित ने 100% अंक हासिल कर रचा इतिहास

    • ओजस्वित ने 100% अंक हासिल कर रचा इतिहास

    कानपुर नगर/VMN(RAJAT SAXENA) ICSE Board की 12वीं परीक्षा में कानपुर के शीलिंग हाउस स्कूल के छात्र ओजस्वित पासरीचा ने 100% अंक हासिल कर ऑल इंडिया टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे शहर में उत्साह और गर्व का माहौल है।
    परिणाम आते ही ओजस्वित के घर और स्कूल में जश्न का माहौल

    जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, ओजस्वित के घर पर परिजनों और रिश्तेदारों का तांता लग गया। मिठाइयां बांटी गईं और खुशी का जश्न मनाया गया। वहीं स्कूल में भी शिक्षकों और छात्रों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए इस उपलब्धि को उत्साह के साथ मनाया।


    ओजस्वित ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई, मजबूत टाइम मैनेजमेंट और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि हर विषय पर समान ध्यान देना और लगातार रिवीजन उनकी सफलता की कुंजी रहा।


    विद्यालय की प्रधानाचार्या वनिता मेहरोत्रा ने कहा,
    “ओजस्वित पासरीचा ने ऑल इंडिया टॉप कर हमारे विद्यालय को गौरवान्वित किया है। 100% अंक प्राप्त करना आसान नहीं होता, यह उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। हमें उन पर बेहद गर्व है।”
    स्कूल प्रबंधन ने भी दी बधाई
    विद्यालय प्रबंधन ने ओजस्वित पासरीचा सहित स्कूल के समस्त हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई दी। प्रबंधन ने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का सामूहिक परिणाम है, जो स्कूल की गुणवत्ता और शिक्षा स्तर को दर्शाता है।

    परिवार में खुशी का माहौल है

    परिजनों ने बताया कि ओजस्वित शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहे हैं और हमेशा अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर रहते हैं।
    ओजस्वित पासरीचा की यह उपलब्धि न सिर्फ कानपुर बल्कि पूरे देश के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है, जो यह संदेश देती है कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

    Latest Posts

    spot_imgspot_img

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.