Tuesday, May 26, 2026
spot_img
More

    Latest Posts

    डिग्री शिक्षकों को कैशलेस इलाज का लाभ

    • करीब 1.37 लाख शिक्षकों को मिलेगा

    लखनऊ/VMN(प्रमुख संवाददाता)। प्रदेश के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें भी कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस व्यवस्था का लाभ करीब 1.37 लाख शिक्षकों को मिलेगा।
    उच्च शिक्षा विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार, विश्वविद्यालयों तथा अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) डिग्री कॉलेजों के नियमित एवं स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में कार्यरत शिक्षक इस योजना के दायरे में आएंगे। साथ ही, स्ववित्तपोषित मान्यता प्राप्त डिग्री कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों को भी इस सुविधा का लाभ दिया जाएगा।
    विशेष सचिव, उच्च शिक्षा गिरिजेश त्यागी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि लंबे समय से लंबित इस मांग को अब मंजूरी दे दी गई है। शिक्षकों द्वारा लगातार कैशलेस उपचार सुविधा की मांग की जा रही थी, जिसे शासन ने स्वीकार करते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
    इस फैसले से प्रदेश के शिक्षकों को इलाज के दौरान आर्थिक बोझ से राहत मिलने की उम्मीद है।

    Latest Posts

    spot_imgspot_img

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.