(कानपुर/VMN) जिस बात का डर था वही हुआ कानपुर में भी एक केस करोना संक्रमण से पॉजिटिव पाया गया है।  इस बात की पुष्टि सीएमओ कानपुर नगर ने की है। यह मामला एन आर आई सिटी में रहने वाले 70 वर्षीय एक बुजुर्ग का है। वह अभी हाल में ही अमेरिका से वापस आए थे।

एनआरआई सिटी निवासी विनय राय जोकि म्यूचल फंड कंसलटेंट हैं उनके पिता का कोविड 19 संक्रमण का  टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। जानकारी मिलते ही मौके पर जिला प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम पहुंची।  परिवार के अन्य सदस्यों को आइसोलेट किया गया है और इन के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। पुराना संक्रमण से ग्रस्त होने का मामला प्रकाश में आते ही एन आर आई  सिटी के रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम ने एनआरआई सिटी का गेट बंद करा कर पूरे परिसर को सेनीटाइज किया गया है।