मृत्यु हुई सोमवार को, रिपोर्ट आई बाद में

स्वास्थ्य विभाग व प्रशासनिक अमले में हड़कंप 

(कानपुर/VMN)  हैलट के न्यूरोसाइंस सेंटर में कोविड-19 आईसीयू में भर्ती कोरोना संदिग्ध  युवक की सोमवार को मौत होने के बाद आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आया है।  रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ विभाग से लेकर प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई है। मृतक  कर्नलगंज क्षेत्र का रहने वाला था जोकि रेड जोन में आता है।

चुन्नीगंज के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे युवक की हालत जब ज्यादा बिगड़ी तो उन्होंने युवकों को कोरोना संदिग्ध मानते हुए शुक्रवार को हैलट रेफर कर दिया था। जहां उसको  कोरोना संदिग्ध मानते हुए न्यूरो साइंस सेंटर के कोविड-19 आईसीयू में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान हालत बिगड़ने पर उसकी सोमवार को मृत्यु हो गई थी। युवक को तेज बुखार व सांस लेने में समस्या आ रही थी। कोरोना संक्रमित होने की आशंका के चलते  उसकी जांच का सैंपल लिया गया था जिसकी रिपोर्ट युवक की मृत्यु के बाद पॉजिटिव आई है। इस बात की पुष्टि सीएमओ कानपुर नगर डॉ अशोक शुक्ला ने की है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक हॉटस्पॉट क्षेत्र कर्नलगंज जोकि रेड जोन में आता है का रहने वाला था।

 युवक की रिपोर्ट  पॉजिटिव आने की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग से लेकर प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके परिजनों की जांच करने उसके आवास पर गई है। वहीं यह भी जानकारी मिल रही है कि युवक दिल्ली के निजामुद्दीन की  जमात में शिरकत करने गया था।   

*प्रतीकात्मक फोटो