Monday, May 25, 2026
spot_img
More

    Latest Posts

    शुक्र ने ली शनि के घर में एंट्री, जानें किन राशि वालों को मिलेगा लाभ और किसे होगी हानि

    सुख-सौभाग्य के ग्रह शुक्र देव 13 जनवरी 2026 को राशि परिवर्तन कर चुके है। वह सुबह 3 बजकर 40 मिनट पर धनु से अपनी यात्रा को विराम देते हुए शनि की राशि मकर में अपना स्थान ले चुके हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक, नववर्ष में शुक्र का यह प्रथम गोचर है, जिसका प्रभाव 12 राशियों सहित देश-दुनिया पर पड़ सकता है। अब चूंकि शुक्र प्रेम, कला और विलासिता के कारक है, इसलिए कुछ जातकों का ऐश्वर्य बढ़ सकता है और उनके जीवन में कई तरह के सकारात्मक बदलावों की संभावनाएं भी बनी रहेंगी। लेकिन शुक्र शनि की राशि में आएं है, इसलिए कुछ पर इसका नकारात्मक असर भी होने वाला है। ऐसे में आइए शुक्र का मकर राशि में गोचर का आपकी राशि के ऊपर प्रभाव जानते हैं।
    मेष राशि
    शुक्र गोचर मेष राशि वालों के दसवें भाव में हुआ है।
    करियर में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
    कला के क्षेत्र में नए परिवर्तन दिखाई देंगे।
    धन लाभ के योग बनेंगे।

    वृषभ राशि
    वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र गोचर कल्याणकारी है।
    शुक्र ग्रह आपके लग्न भाव और छठे भाव के स्वामी हैं, जो आपके नौवें भाव में प्रवेश कर चुके हैं।
    नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं।
    सेहत थोड़ी नरम रह सकती है।

    मिथुन राशि
    मिथुन राशि वालों के आठवें भाव में शुक्र गोचर कर चुके हैं।
    आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
    संतान के जीवन को लेकर कुछ परेशानियां आ सकती हैं।
    पैतृक संपत्ति के माध्यम से धन लाभ होगा।

    कर्क राशि
    कर्क राशि वालों के सातवें भाव में शुक्र गोचर कर चुके हैं।
    भीतर सुख-सुविधाओं को बढ़ाने की इच्छा प्रबल होगी।

    सिंह राशि
    सिंह राशि के जातकों के छठे भाव में शुक्र गोचर कर चुके हैं।
    तनाव बढ़ सकता है।
    धन लाभ और खर्च दोनों हो सकता है।
    करियर में सफलता हासिल करेंगे।

    कन्या राशि
    कन्या राशि वालों के पांचवें भाव में शुक्र प्रवेश कर चुके हैं।
    समय आपके लिए सामान्य रहेगा।
    नौकरी बदलने का पुराना प्रयास सफल हो सकता है।
    धन लाभ के योग बनेंगे।

    तुला राशि
    तुला राशि वालों के चौथे भाव में शुक्र गोचर कर चुके हैं।
    सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने में सक्षम होंगे।
    किसी नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।
    यात्रा कर सकते हैं।

    वृश्चिक राशि
    वृश्चिक राशि वालों के तीसरे भाव में गोचर कर चुके हैं।
    व्यक्तिगत प्रगति पर ध्यान देना आवश्यक होगा।
    बाज़ार में आपकी साख मजबूत होगी।
    निवेश के अच्छा धन लाभ संभव है।

    धनु राशि
    धनु राशि वालों के दूसरे भाव में शुक्र प्रवेश कर चुके हैं।
    कार्यों को लेकर सतर्क रहना होगा।
    योजनाबद्ध तरीके से कदम उठाना इस समय बेहद फायदेमंद रहेगा।

    मकर राशि
    शुक्र मकर राशि वालों के पहले/लग्न भाव में प्रवेश कर चुके हैं।
    नए अवसर प्राप्त होंगे।
    नौकरी की प्राप्ति और व्यापार में मनचाहा लाभ आपको प्राप्त होगा।
    विवाह के योग बनेंगे।

    कुंभ राशि
    कुंभ राशि वालों के बारहवें भाव में शुक्र प्रवेश कर चुके हैं।
    परिवार में समस्याओं
    मित्रों से अपेक्षित सुख-सहयोग नहीं मिल पाएगा।
    लव पार्टनर से मेल-मिलाप में दिक्कत भी आ सकती हैं।

    मीन राशि
    मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्यारहवें भाव में गोचर कर चुके हैं।
    इच्छाओं को पूरा करने में सक्षम होंगे।
    प्रेम-प्रसंग में किसी बात को लेकर समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
    धैर्यवान आपको रहना होगा।

    Latest Posts

    spot_imgspot_img

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.