कानपुर में 26 सितंबर को प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय बंद
कानपुर नगर/VMN। जनपद में हो रही अत्यधिक बारिश और प्रतिकूल मौसम को देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने 26 सितंबर 2026 को सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।

जारी आदेश के मुताबिक कानपुर नगर के परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत एवं अन्य बोर्डों के विद्यालयों में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक की पढ़ाई 26 सितंबर को नहीं होगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी ने सभी संबंधित विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। भारी बारिश के बीच कानपुर में कल सभी स्कूल बंद रहेंगे।



