नई दिल्ली/VMN। कानपुर लोकसभा के सासंद रमेश अवस्थी ने परिवार सहित देश की महामहिम राष्ट्रपति से भेंट की। इस अवसर पर पुत्र सचिन, पुत्रवधू नूपुर, बेटी प्रियम एवं छोटे बेटे शुभम को भी महामहिम राष्ट्रपति का आशीर्वाद मिला।

सांसद रमेश अवस्थी का कहना है कि यह क्षण बहुत ही गौरव और सौभाग्य का था जब मुझे और मेरे समस्त परिवार को महामहिम राष्ट्रपति जी का सानिध्य और आशीर्वाद मिला।
महामहिम राष्ट्रपति जी का स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद हम सभी को सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। इस अवसर पर नवविवाहित युगल सचिन व नुपुर को आशीर्वाद दिया।



