Wednesday, November 25, 2026
spot_img
More

    Latest Posts

    सांसद रमेश अवस्थी की पहल से कानपुर को मिली बड़ी सौगात

    • जरीब चौकी पर बनेगा 320 करोड़ का मेगा ROB
    • 8 मई को सुबह 11 बजे होगा भव्य शिलान्यास

    कानपुर नगर/VMN(RAJAT SAXENA)। कानपुर शहर की वर्षों पुरानी जाम की समस्या अब इतिहास बनने की ओर बढ़ रही है। कानपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद रमेश अवस्थी के लगातार प्रयासों और सक्रिय पहल से जरीब चौकी रेलवे ओवरब्रिज (ROB) परियोजना को आखिरकार गति मिल गई है। शहर के सबसे व्यस्त और जामग्रस्त चौराहों में शामिल जरीब चौकी पर बनने जा रहे इस मेगा ROB का भूमि पूजन एवं शिलान्यास 8 मई 2026 को सुबह 11 बजे सीसामऊ थाने के सामने आयोजित किया जाएगा।
    करीब 320.60 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह अत्याधुनिक 4-लेन ROB लगभग 1769 मीटर लंबा होगा। यह परियोजना कानपुर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव लाने वाली मानी जा रही है। पुल बनने के बाद गोल चौराहा, घंटाघर, फजलगंज, झकरकटी और रामादेवी कॉरिडोर की ओर आने-जाने वाले लाखों लोगों को रोजाना लगने वाले भारी जाम से राहत मिलेगी।


    इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी दिलाने में सांसद रमेश अवस्थी की भूमिका सबसे अहम मानी जा रही है। उन्होंने शासन, सेतु निगम और संबंधित विभागों के साथ लगातार समन्वय बनाकर इस परियोजना को प्राथमिकता दिलाई। लंबे समय से लंबित इस योजना को जमीन पर उतारने के लिए उन्होंने लगातार प्रयास किए, जिसके बाद परियोजना को स्वीकृति और बजट मिल सका। अब सांसद रमेश अवस्थी स्वयं इस बहुप्रतीक्षित ROB परियोजना का शिलान्यास करेंगे।
    मार्च 2025 में परियोजना को शासन से स्वीकृति मिली थी, जबकि सितंबर 2025 में पहली किस्त के रूप में 112 करोड़ रुपये जारी किए गए थे। ऋषिकेश की हिलवेज कंस्ट्रक्शन कंपनी को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन बिजली, पानी और अन्य यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्यों में देरी के कारण निर्माण शुरू नहीं हो पाया। अब भूमि पूजन के बाद निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
    सांसद रमेश अवस्थी ने इस परियोजना को कानपुर के विकास का महत्वपूर्ण अध्याय बताते हुए कहा कि शहर की जनता को जाम से राहत दिलाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह ROB केवल एक पुल नहीं, बल्कि कानपुर के आधुनिक ट्रैफिक सिस्टम की मजबूत नींव साबित होगा।
    8 मई को रहेगा विशेष ट्रैफिक डायवर्जन
    भूमि पूजन कार्यक्रम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष डायवर्जन प्लान जारी किया है। सुबह 10 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक जरीब चौकी और आसपास के कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
    बजरिया की ओर से आने वाले वाहन रामबाग होकर ब्रह्मनगर मार्ग से निकाले जाएंगे।
    घंटाघर और बांस मंडी की ओर से आने वाले वाहन संगीत टॉकीज तिराहा होकर जीटी रोड भेजे जाएंगे।
    गोल चौराहा और फजलगंज की ओर से आने वाले वाहनों को अफीम कोठी मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।
    कार्यक्रम में आने वाले वाहनों की पार्किंग संगीत टॉकीज चौराहा तक सड़क किनारे निर्धारित की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और जाम से बचने के लिए समय से पहले यात्रा शुरू करें।
    कानपुरवासियों को उम्मीद है कि सांसद रमेश अवस्थी की पहल से शुरू हुई यह परियोजना शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को नई पहचान देगी और जरीब चौकी चौराहा अब जाम नहीं, बल्कि सुगम यातायात के लिए जाना जाएगा।

    Latest Posts

    spot_imgspot_img

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.