Thursday, September 10, 2026
spot_img
More

    Latest Posts

    नमकीन का लालच देकर 5 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म

    • पड़ोसी ने किया अपराध, गिरफ्तार
    • पॉक्सो एक्ट सहित चार धाराओं में मुकदमा दर्ज

    बिल्हौर (कानपुर)/VMN। शिवराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पांच वर्षीय मासूम बच्ची को कथित रूप से नमकीन देने का लालच देकर पड़ोस में रहने वाला युवक अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद रोती-बिलखती बच्ची किसी तरह घर पहुंची, जहां उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों द्वारा पूछताछ करने पर उसने अपने साथ हुई आपबीती बताई, जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया।
    पीड़िता की मां ने तत्काल शिवराजपुर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
    परिजनों के अनुसार, आरोपी बच्ची को नमकीन देने के बहाने अपने घर ले गया था। काफी देर तक बच्ची के घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। कुछ समय बाद बच्ची रोती हुई घर पहुंची और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। पूछताछ में उसने घटना की जानकारी दी। परिवार का कहना है कि घटना के बाद बच्ची बेहद सहमी हुई है और किसी अनजान व्यक्ति को देखकर घबरा जाती है।
    एसओ शिवराजपुर अमित सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित चार संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है तथा मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
    पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई जारी है और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

    Latest Posts

    spot_imgspot_img

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.